सरकारी वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर: 14 वर्षीय बच्चे की मौत, 8 साल बच्ची घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबदस्त था कि, 14 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 साल की बच्ची घायल हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक सरकारी वाहन ने सड़क पर जा रहे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, लाभांडी निवासी 14 वर्षीय अंश और उसकी 8 साल की बहन नविशा सड़क किनारे मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि, अंश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं नविशा गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस फरार चालक की तलाश कर रहा है
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन हादसे के बाद वाहन चालक सरकारी गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज