कावेरी इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग : आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, देखिए वीडियो

कावेरी इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग : आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, देखिए वीडियो

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी के कावेरी इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से 5 किलोमीटर तक काला धुआं दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। डामर और ऑयल जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने आई है। हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रीष्मकाल शुरू होने से पहले ही इस तरह की औद्योगिक दुर्घटनाएं सामने आने लगी हैं, जिससे फैक्ट्री सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए
इस घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज