सरेंडर नक्सलियों को सरकार ने दिए स्मार्ट फोन : गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की सकारात्मक धारा से है जोड़ना

सरेंडर नक्सलियों को सरकार ने दिए स्मार्ट फोन : गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा-युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की सकारात्मक धारा से है जोड़ना

जगदलपुर। बस्तर में अब हिंसा की नहीं, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की कहानी लिखी जा रही है। नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं को सरकार अब तकनीक और रोजगार से जोड़ रही है। हथियार छोड़कर आए नक्सलियों को अब सरकार ने स्मार्ट फोन दिया है। स्मार्ट फोन चलाकर ये सरेंडर्ड नक्सली स्मार्ट बनेंगे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फूड एंड बेवरेज का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त बीजापुर जिले के 30 पुनर्वासित युवाओं को टूलकिट और स्मार्ट फोन दिया है। साथ ही सभी युवाओं को पासिंग आउट सर्टिफिकेट भी दिए गए।

राज्य सरकार ने होम स्टे योजना की शुरू
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, स्मार्ट फोन आज के समय में केवल संपर्क का साधन नहीं, बल्कि सीखने, कमाने और आगे बढ़ने का जरिया है। सरकार का उद्देश्य इन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की सकारात्मक धारा से जोड़ना है। राज्य सरकार ने होम स्टे योजना शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण परिवार खेती-किसानी के साथ-साथ एक कमरा तैयार कर पर्यटकों के लिए होम स्टे चला सकते हैं। होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण प्राप्त ये युवा होम स्टे संचालन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। गांव में ही रोजगार पा सकते हैं।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”