बलौदाबाजार जिले में फाइलेरिया उन्मूलन शुरू, 13 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

बलौदाबाजार जिले में फाइलेरिया उन्मूलन शुरू: 13 लाख से अधिक लोगों को खिलाई जाएगी दवा

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भााटापारा जिले में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा, जिसके तहत जिले के 13 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के लिए जिले में 2 हजार से अधिक बूथ बनाए गए हैं, जहां 4,300 से ज्यादा कर्मचारी तैनात रहेंगे। शुरुआती तीन दिनों तक बूथों पर दवा सेवन कराया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दवा खिलाएगी।

कलेक्टर दीपक सोनी ने अभियान की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को दवा नहीं दी जाएगी। फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जिसका समय रहते बचाव बेहद जरूरी है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज