अंकित बने बोर्ड के पहले सीईओ, अब बढ़ेगी एससीआर की रफ्तार, पहली बैठक में तय होगी दिशा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी एससीआर की पहली बैठक होगी। खास बात ये है कि एससीआर के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में वरिष्ठ आईएएस अंकित आनंद की नियुक्ति की गई है। बोर्ड की पहली बैठक में एससीआर के कामकाज की दिशा तय होगी। इसके बाद सीईओ के नेतृत्व में दिशा-निर्देश के अनुरूप एससीआर का कामकाज तेज होगा।

राज्य शासन ने जारी किया आदेश
एससीआर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रुप में वरिष्ठ आईएएस अंकित आनंद की नियुक्त का आदेश राज्य शासन के समान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी अंकित आनंद एससीआर के पहले सीईओ नियुक्त होने वाले अधिकारी बन गए हैं। श्री आंनद वर्तमान में सचिव आवास एवं पर्यावरण है, अतिरिक्त प्रभार के रूप में उनके पास सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव वाणिज्यिक एवं पंजीयन और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का भी अतिरिक्त प्रभार है।

अब आकार लेगा सीएसआर
छत्तीसगढ़ का राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एससीआर) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नियुक्ति के बाद अब इसके कामकाज में तेजी आने की संभावना बनी है। हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री और चार मंत्रियों के साथ एससीआर बोर्ड का गठन किया जा चुका है।

बोर्ड की पहली बैठक सीएम की अध्यक्षता में
सीएसआर के लिए सीईओ की नियुक्ति के बाद अब मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले बोर्ड की पहली बैठक होगी। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं है, लेकिन ये तय है कि बोर्ड की पहली बैठक में ही सीएसआर के कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश तय होंगे। इसका क्रियान्वयन सीईओ के माध्यम से करवाया जाएगा।

सबसे पहले होगा ये काम
सूत्रों के अनुसार बोर्ड की बैठक में एससीआर के लिए बड़े प्रोजेक्ट की परिकल्पना तैयार की जाएगी। एससीआर की आर्थिक जरुरतों को पूरा करने वाले बड़े प्रोजेक्ट लाए जाने की तैयारी की जाएगी। इस सिलसिले में एससीआर क्षेत्र में औद्योगिक अधोसंरचना का विकास, हाउसिंग के लिए नीति निर्माण, जैसे मामलों में बोर्ड के निर्देश के मुताबिक कामकाज को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू होगी।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”