बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, दूर से दिखाई दे रही लपटें

बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, दूर से दिखाई दे रही लपटें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई। पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में आग की लपटें दूर- दूर से दिखाई दे रहीं हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम मौजूद है और बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। वहीं इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि, अनव इंडस्ट्री के भीतर रखे केमिकल से आग तेज हुई थी। देखते ही देखते फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग किस वजह से लगी है, इसका कारण निकलकर सामने नहीं आ पाया है। आग की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज