सतनाम सद्भाव पदयात्रा का तीसरा दिन, ग्रामवासियों ने गुरु खुशवंत सहित पदयात्रियों का जयघोष के साथ किया स्वागत

बलौदाबाजार। गुरु घासीदास बाबा के पावन आशीर्वाद एवं राजागुरु-धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के सानिध्य में आयोजित विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा का शुक्रवार को तृतीय दिवस प्रारंभ हुआ। परम् पूज्य बाबा जी की पूजा-अर्चना एवं पावन स्मरण के साथ “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे–मनखे एक समान” के गगनभेदी जयघोष के बीच रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक निकाली जा रही 140 km की विशाल पदयात्रा के तृतीय दिवस में आज यह यात्रा बलौदा बाजार जिले में प्रवेश कर गई। वहीं जिले की सीमा क्षेत्र खरतोरा-संडी पहुंचने पर ग्रामवासियों ने गुरु खुशवंत साहेब सहित पदयात्रियों का जयघोष, पुष्पवर्षा एवं नारों के साथ भव्य स्वागत किया। आज दोपहर ग्राम संडी में भोजन-विश्राम के पश्चात आगे की यात्रा पुनः प्रारंभ होगी।

इस पदयात्रा में सतनामी समाज, सर्व समाजजन, जनप्रतिनिधि, मातृशक्तियां एवं युवा साथियों ने आत्मीय अभिनंदन किया। सुसज्जित पंथी दलों की मनोहारी प्रस्तुतियां, अखाड़ा दलों का शौर्य प्रदर्शन, डीजे की लयबद्ध ध्वनि तथा कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सामाजिक एकता और समरसता का सशक्त संदेश दिया। भंडारपुरी धाम में आज प्रातः गुरुगद्दी की विधिवत पूजा-अर्चना कर तृतीय दिवस की यात्रा का शुभारंभ हुआ। राजगुरु-धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी, राजमाता-गुरुमाता प्रवीण माता जी एवं ज्येष्ठ भ्राता सोमेश बाबा जी के आशीर्वाद ने पदयात्रा को नई ऊर्जा और संकल्प प्रदान किया।

सुरक्षा बल, चिकित्सा दल और एंबुलेंस सेवाएं पदयात्रा के साथ हो रही हैं निरंतर
यह पदयात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक की यात्रा नहीं, बल्कि बाबा जी के सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। व्यापक जनसमर्थन यह दर्शाता है कि सामाजिक समरसता का यह अभियान जनमानस में गहराई से स्थापित हो रहा है। यात्रा के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा बल, चिकित्सा दल और एंबुलेंस सेवाएं पदयात्रा के साथ निरंतर संचालित हो रही हैं।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”