पीएम जनमन योजना में छत्तीसगढ़ नंबर 1, देशभर में रचा नया कीर्तिमान

पीएम जनमन योजना में छत्तीसगढ़ नंबर 1, देशभर में रचा नया कीर्तिमान

रायपुर। प्रधानमंत्री जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 7 विशेष पिछड़ी जनजातियों के शत-प्रतिशत घर अब विकास की रोशनी से जगमगा रहे हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर सुविधा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और छत्तीसगढ़ हर परिवार आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा तथा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह जनसेवा के व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है।

वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि, वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारियों की सक्रिय भूमिका से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज