बीजापुर में मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने दो इनामी नक्सली किए ढेर, कई हथियार बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इन्द्रावती नदी क्षेत्र में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो वर्दीधारी इनामी माओवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से SLR और INSAS राइफल समेत हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना जांगला क्षेत्र के जैगुर-डोडुम इलाके में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सशस्त्र कैडरों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना पर 25 फरवरी की शाम DRG की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। 26 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे से जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए।

मारे गए माओवादियों की पहचान
1. ACM हिचामी मडडा – भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य (घोषित इनाम ₹5 लाख)
2. ACM मनकी पोड़ियम – भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य (घोषित इनाम ₹5 लाख)

बरामद हथियार
01 SLR राइफल, 03 मैगजीन, 55 राउंड
01 INSAS राइफल, 03 मैगजीन, 19 राउंड
01 नग 12 बोर बंदूक, 02 सेल
02 हैंड ग्रेनेड, 02 देशी हैंड ग्रेनेड
डेटोनेटर, स्कैनर बैटरी, मैकेनिज्म, दवाइयां, पाउच और अन्य नक्सली सामग्री

लगातार अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि, सुरक्षा बल जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टलिंगम ने सक्रिय माओवादी कैडरों से हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, सरकार आत्मसमर्पण करने वालों के पुनर्वास और शांतिपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। अभियान में DRG, बस्तर फाइटर्स, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीम शामिल रही। मुठभेड़ के बाद इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”