PRSU में होली महोत्सव : सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, भाईचारे का दिया सन्देश 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर गार्डन में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए रंगों, संगीत और आपसी भाईचारे के साथ होली का उल्लासपूर्ण आनंद लिया।

यह कार्यक्रम NSUI के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व अध्यक्ष PRSU,UTD, NSUI पुनेश्वर लहरे ने किया। उनके नेतृत्व में यह महोत्सव अनुशासित, शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

https://www.instagram.com/reel/DVRCecijEWk/?igsh=MWtweWtvZnhwcGh0aw==

सुरक्षा के किए गए थे पुख़्ता इंतजाम 

विशेष रूप से छात्राओं की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे । महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

भाईचारे का दिया सन्देश 

रंगों की बौछार, संगीत की मधुर धुन और युवाओं के उत्साह ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। छात्र शक्ति की एकजुटता ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि, PRSU के युवा सकारात्मक सोच, सामंजस्य और भाईचारे के साथ प्रत्येक आयोजन को सफल बनाने में सक्षम हैं।

विश्वविद्यालय परिसर में होता हैं सकारात्मक ऊर्जा का संचार

अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे ने कहा कि, इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी समन्वय और छात्र एकता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि, PRSU के युवाओं ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि वे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की पूर्ण क्षमता रखते हैं।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”