राइस मिल में लगी भीषण आग, करोड़ का धान जलकर खाक

फिंगेश्वर। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोरिद के पास स्थित तिरुपति सम्पत्ति राइस मिल में शुक्रवार सुबह आग का तांडव देखने को मिला। सुबह करीब 11 बजे मिल परिसर में रखी धान की बोरियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस अग्निकांड में मिल संचालक को करीब 2 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।आग लगने की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

आग की गंभीरता को देखते हुए राजिम से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग इतनी बेकाबू थी कि दमकल कर्मियों और पुलिस बल को इसे शांत करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 5 घंटों की कड़ी जद्दोजहद के बाद दोपहर बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस दौरान राइस मिल के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही।

जांच जारी
राइस मिल संचालक के अनुसार, आगजनी में मिलिंग के लिए भंडारित किया गया भारी मात्रा में स्टॉक जल गया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 4000 क्विंटल धान जलकर खाक हो गया। करीब 1200 बंडल नई बोरियां जलकर नष्ट हो गई। मिल प्रबंधन ने लगभग 2 करोड़ रुपये के आर्थिक नुकसान की संभावना जताई है। फिंगेश्वर पुलिस ने आगजनी की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक साक्ष्यों और मिल में लगे सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”