लोरमी। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव की अनुशंसा पर लोरमी ब्लॉक के 53 गाँवों में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से 4 करोड़ 21 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य शासन ने इस निधि से जिले के लिए कुल 94 कार्यों पर 7 करोड़ 55 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। जिनमें लोरमी क्षेत्र के इन 53 गाँवों में सड़क, नाली, पुलिया, स्टॉप डेम एवं उद्यान निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।



Author: cg24x7




