कुम्हारी फ्लाईओवर 18 मार्च तक बंद, 8 दिनों तक चलेगा मरम्मत कार्य

भिलाई। दुर्ग–रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में रूटीन मरम्मत कार्य के चलते दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। यह फ्लाईओवर आज से अगले 8 दिनों तक, यानी 18 मार्च तक बंद रहेगा। फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान इसमें कुछ मरम्मत कार्य की आवश्यकता पाई गई थी।

इसी कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर के ऊपर से दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस लेन से गुजारा जाएगा। यानी वाहन फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं जा पाएंगे, बल्कि नीचे वाले रास्ते से ही अपनी यात्रा जारी रखेंगे। इससे मरम्मत का काम भी आसानी से हो सकेगा और यातायात भी चलता रहेगा।

नेशनल हाईवे में कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस और सुपेला में चार फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इसके निर्माण में करीब 280 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। कुम्हारी फ्लाईओवर का नवंबर 2021 में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य था, हालांकि 2023-24 में यह आवाजाही के लिए शुरू होने की जानकारी सामने आ रही है। इसके बीच-बीच में कई बार इसका मेंटेनेंस हो चुका है।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”

टॉप स्टोरीज

विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी: कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की वीडियो कॉल पर बात, कहा- “आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया, आने वाली पीढ़ियों के लिए बनीं प्रेरणा”