पं.रविशंकर यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

पं.रविशंकर यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने अध्ययनशाला में प्रवेश के लिए आवेदन प्रारंभ कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। ये परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। ना सिर्फ स्नातक बल्कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी पंजीयन शुरू कर दिए गए है। ऑनलाइन पंजीयन के लिए सामान्य वर्ग को 500 रुपए चुकाने होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 400 रुपए देने होंगे। जबकि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 300 रुपए का भुगतान करेंगे।

गौरतलब है, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातकोत्तर के साथ-साथ स्नातक स्तर की परीक्षाएं भी अब सेमेस्टर प्रणाली से आयोजित की जा रही है। नवंबर-दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ हो जाने के कारण छात्रों को पूर्व की तरह सितंबर-अक्टूबर तक प्रवेश प्रदान किया जाना संभव नहीं है। ऐसे में पंजीयन, प्रवेश परीक्षा सहित अन्य प्रक्रिया पर्याप्त समय पूर्व प्रारंभ की जा रही है।

ऑनलाइन पंजीयन -9 मार्च से 9 अप्रैल तक
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि – 15 अप्रैल
ऑफलाइन परीक्षा की प्रस्तावित तिथि -7 मई से 10 मई तक

रविवि ने स्पष्ट किया है कि स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन पंजीयन के लिए स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी जिनका परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है अथवा ऐसे परीक्षार्थी जो वर्तमान में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। विषयवार ऑफलाइन परीक्षा की वास्तविक तिथि एवं अन्य निर्देश पृथक से जारी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसके संबंध में भी विस्तृत जानकारी पृथक रुप से बाद में जारी होगी। रविवि ने छात्रों को ऑनलाइन पंजीयन एवं अन्य निर्देशों के लिये विश्वविद्यालय की वेबसाइट का निरंतर अवलोकन करते रहने की सलाह दी है।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज