केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : घटी पेट्रोल- डीजल की एक्साइज ड्यूटी, सीएम साय ने जताया आभार

रायपुर। केंद्र सरकार ने ईंधन सस्ता करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए डीजल को पूरी तरह एक्साइज ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। वहीं पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को घटाकर सिर्फ 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इस फैसले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के हर वर्ग को सीधी राहत देने वाला कदम बताया।

सीएम ने कहा कि, यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि एक्साइज ड्यूटी में की गई यह कटौती देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे राहत पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इसका लाभ परिवारों, किसानों, श्रमिकों और मध्यमवर्ग तक व्यापक रूप से पहुंचेगा और ग्लोबल संकट के बीच उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा।

छत्तीसगढ़ की पूरी जनता की ओर से प्रधानमंत्री का जताया आभार
सीएम साय ने आगे कहा कि, यह फैसला दर्शाता है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ की पूरी जनता की ओर से प्रधानमंत्री को हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता दोनों को राहत देगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज