यात्री बस और ट्रक में जोरदार भिड़त: 12 लोग हुए घायल, रायपुर से जा रहे थे जगदलपुर

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्री को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिंद्रा बस यात्रारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, तभी केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराए। घटना में लगभग 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें पुलिस ने आसपास के अस्पतालों भेजवा दिया है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज