राशन वितरण के समय में बदलाव , सुबह 7 से 9 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

रायपुर। रायपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए अब उचित मूल्य दुकानों के खुलने एवं बंद होने के समय में भी बदलाव हुआ है। जिले में संचालित सभी उचित मूल्य की दुकानें अब सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुली रहेंगी।

हालांकि दोपहर में 2 घंटे 1 से 3 बजे तक दुकानदारों को रेस्ट करने का भी समय मिला। दो घंटे तक वे अपनी दुकानें बंद कर सकेंगे। इस संबंध में जिला खाद्य विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया है। रायपुर खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि, गर्मी में हितग्राहियों को राहत देने के लिए यह आदेश जारी किया है।

इस आदेश के साथ विभाग ने अब छुट्टियों के दिन सोमवार एवं रविवार को भी दुकानें खोलने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब कोई भी दुकानदार रविवार और सोमवार को दुकान बंद नहीं करेगा। किसी कारणवश अगर बंद करना है, तो इसके लिए विभाग से अनुमति लेनी होगी।

अभी तक उचित मूल्य की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुल रही थीं, लेकिन जिस तरह से भीषण गर्मी पड़ रही है, इसे देखते हुए कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग ने सभी दुकानों के खुलने के समय में बदलाव किया है, ताकि लोगों को दोपहर में चिलचिलाती धूप एवं गरम हवा से राहत मिल सके। इस आदेश के तहत अब सभी दुकानें सुबह 7 बजे खुलेंगी और रात 9 बजे बंद होंगी। हालांकि दोपहर में 2 घंटे दुकानदारों को दुकानें बंद रखने की छूट दी गई है।

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज