खड़ी बाइक में अचानक लगी आग : देखते ही देखते हुआ जलकर खाक, पुलिस कर रही जांच

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतने तेज थे कि, देखते ही देखते पुरी बाइक जलकर खाक हो गई। इसकी सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कार्मेल स्कूल के पास स्थित आदित्य बिजनेस पार्क कॉम्पलेक्स के सामने खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतना तेज था कि, देखते ही देखते पुरी बाइक जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल श्रीराम फाइनेंस में काम करने वाले किसी एजेंट की है।

बाइक सड़क किनारे खड़ी थी तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा और फिर आग की लपटें तेजी से फैल गईं। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि बाइक को बचा पाना संभव नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि, आग लगने की वजह पेट्रोल लीक या इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज