परिवहन विभाग का बड़ा फैसला : हाईवे पर दोपहिया के पीछे बैठने वाले सहयात्री को भी लगाना होगा हेलमेट

परिवहन विभाग का बड़ा फैसला : हाईवे पर दोपहिया के पीछे बैठने वाले सहयात्री को भी लगाना होगा हेलमेट

रायपुर। हाईवे पर दोपहिया वाहन चलाने वाले के साथ दोपहिया सवार सहयात्री को भी अब अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना होगा। इस संबंध में अपर परिवहन आयुक्त डी.रविशंकर ने प्रदेश के सभी जिलों के आरटीओ को एक पत्र जारी किया है। अपर परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ परिवहन आयुक्त ने सभी आरटीओ को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दोपहिया वाहन चलाने वाले ड्राइवर के साथ सहयात्री को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने प्रेरित करने प्रचार-प्रसार करें।

अपर परिवहन आयुक्त द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, बगैर हेलमेट के वाहन की डिलीवरी करने वाले शोरूम वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान है। अपर परिवहन आयुक्त ने केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के प्रावधान का हवाला देते हुए हाईवे पर दोपहिया वाहन चालक के साथ सहयात्री को हेलमेट पहनना अनिवार्य बताया है। अपर परिवहन आयुक्त का आदेश फिलहाल हाईवे के लिए है। अपर परिवहन आयुक्त ने हाईवे पर रोड एक्सीडेंट में मरने वाले दोपहिया वाहन चालक तथा उसमें सवार सहयात्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है।

हाईवे हो या शहरी क्षेत्र रोड एक्सीडेंट में मरने वाले दोपहिया वाहन चलाकों की आंकड़े संबंधित विभागों के पास है, लेकिन बगैर हेलमेट के कितने दोपहिया वाहन चालकों की मौतें हुई हैं, इसका स्पष्ट आंकड़ा परिवहन के साथ ट्रैफिक पुलिस के पास भी नहीं हैं। हाईवे के साथ शहरी क्षेत्र में ज्यादातर रोड एक्सीडेंट की घटनाएं ओवर स्पीड, रांग साइड, ड्रंक एंड ड्राइव तथा गलत तरीके से बड़ी गाड़ियों को ओवरटेक करने से होती है।

बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रायपुर के आउटर के साथ शहरी क्षेत्र में पिछले तीन महीने में जो ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है, इससे हलाकान ऐसे दोपहिया वाहन के मालिक जो आर्थिक रूप से सक्षम है, कार से आवाजाही करना शुरू कर दिए हैं। शहर के व्यस्त मार्ग जहां पूर्व में चार पहिया गाड़ियों का दबाव कम होता था, वहां ट्रैफिक का दबाव 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

राजधानी के गौरवपथ, एक्सप्रेस वे को छोड़ शेष अन्य सड़कें इंदौर, भोपाल, भुवनेश्वर की तुलना में संकरी है। इस लिहाज को पुलिस को शहर के प्रमुख मार्गों में ट्रैफिक दबाव कम करने दोपहिया वाहन चालकों को प्रेरित करना चाहिए। शहरी क्षेत्र में बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ जिस रफ्तार से चालानी कार्रवाई की जा रही है। इससे दोपहिया वाहन चलाने वाले ऐसे लोग जो सक्षम हैं, आवाजाही करने वाले लोग विकल्प के रूप में कार का चयन कर रहे।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज