शिशुपाल पर्वत में मिला प्रेमी जोड़े का शव : नहीं हो सकी पहचान, पुलिस कर रही जांच

Bodies Couple Found Shishupal Mountain,Mahasamund, Forensic Team

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित शिशुपाल पर्वत में रविवार को पर्वत शिखर के नीचे एक युवक और युवती का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह सरायपाली थाने को सूचना दी कि पर्वत के नीचे दो शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और शव कितने समय पुराने हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही
स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि, दोनों प्रेमी जोड़ा हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज