धमतरी में टेस्ट फायरिंग के दौरान हादसा: रायफल फटा, एक जवान हुए घायल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में टेस्ट फायरिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इसी दौरान अचानक 3 नॉट 3 रायफल का चेम्बर फट गया और चेम्बर फटने के कारण उसके लोहे के टुकड़े पास खड़े एक जवान की गर्दन में जा घुसी। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद जवानों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी में 136 जवान एक महीने की ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हुए थे। 4 मई को प्रशिक्षण का आखिरी दिन था, जिसमें फायरिंग अभ्यास कराया जा रहा था। इसी दौरान 10 जवानों के एक ग्रुप में तीसरे नंबर पर खड़े चौबेलाल टंडन (निवासी बलोदाबाजार) के पास खड़े जवान की राइफल का चौंबर अचानक फट गया। चेम्बर फटने के कारण उसके लोहे के टुकड़े पास खड़े एक जवान की गर्दन में जा घुसी। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद जवानों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया।

अलग- अलग जिलों के जवान हुए थे शामिल
प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई डी.आर. बांधे ने बताया कि, यह लीडरशिप ट्रेनिंग थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से जवान शामिल हुए थे। हर जवान को 20 राउंड फायर करना होता है और यह अंतिम ग्रुप की फायरिंग के बाद यह घटना हुई है। उन्होंने ने कहा कि, रायफल की नियमित जांच होती है, लेकिन शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या गर्मी को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खतरें से है बाहर
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोंडर ने बताया कि, घायल जवान को तुरंत उपचार दिया गया है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन एक्स-रे के जरिए यह जांच की जा रही है कि कहीं अंदर कोई धातु का टुकड़ा फंसा तो नहीं है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज