PMGSY में छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट सड़क निर्माण के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण सड़क निर्माण और गुणवत्ता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आयोजित कार्यक्रम में 10 मई 2026 को प्रदान किया गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान के हाथों छत्तीसगढ़ को दिया गया। प्रदेश की ओर से PMGSY के CEO भीम सिंह और चीफ इंजीनियर कटारे ने यह सम्मान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ ने केवल नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण में उल्लेखनीय काम किया है, बल्कि सड़कों की गुणवत्ता और रखरखाव को भी प्राथमिकता दी है। प्रदेश में ‘जनमन सड़कों’ का कुल 38 प्रतिशत हिस्सा है, जिसकी कुल लंबाई करीब 2900 किलोमीटर है। इनमें से 1760 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जो पूरे देश में सबसे अधिक बताया जा रहा है।

इसके अलावा PMGSY-1 के तहत 98 प्रतिशत, जबकि PMGSY-2 और PMGSY-3 के तहत 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। खास बात यह है कि, पिछले एक वर्ष में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में भी योजना के तहत 52 सड़कों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जो विकास और सुरक्षा दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

 

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज