कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, आग बुझाने की कोशिश 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

यह घटना गतौरा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।मालगाड़ी बिलासपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक वैगन से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। जिसके बाद तत्काल ट्रेन को गतौरा स्टेशन के पास रोका गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। घटना की जांच के लिए रेलवे प्रशासन जुट गया है।

भीषण गर्मी के कारण कोयले में आग लगी हो सकती है। हालांकि, कुछ समय तक रेल परिचालन भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज