जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CSEB के ग्रामीण जोन कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की। टीम ने घूसखोरी के मामले में जूनियर इंजीनियर JE, असिस्टेंट इंजीनियर AE और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) ग्रामीण जोन कार्यालय में दबिश देकर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तीन कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जेई राजेंद्र शुक्ला, एई विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
Author: cg24x7




