रायगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, एक एकड़ लहलहरी रही फसल

रायगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, एक एकड़ लहलहरी रही फसल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अफीम की खेती पकड़ी गई है। तमनार ब्लाक के आमाघाट में एक किसान के खेत में अफीम की खेती मिली है। दुर्ग-बलरामपुर जिले के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की खेती पकड़ी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक के आमाघाट में एक किसान के खेत में अफीम की खेती होने की जानकारी मिली है। इस जानकारी के सामने आते ही पूरे जिले के प्रशासनिक जगत में हड़कंप मच गया है। यहां किसान ने एक एकड़ में लगाई है अफीम की खेती। जानकारी मिलते ही मौके के लिए एसएसपी सहित जिला प्रशासन की टीम रवाना हो गई है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज