खल्लारी माता मंदिर का रोपवे टूटा, कई श्रद्धालु हुए घायल

खल्लारी माता मंदिर का रोपवे टूटा , कई श्रद्धालु हुए घायल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित खल्लारी माता मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे 8 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया , जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। रोप-वे सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज