मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे केरलम : BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे केरलम : BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय केरलम दौरे के तहत कोची पहुंचे। जहां उन्होंने BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम श्री साय ने ट्वीट कर लिखा कि, कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार जी के नामांकन में उपस्थित रहा।

उन्होंने आगे लिखा कि, केरलम की जागरूक जनता आज परिवर्तन के लिए तैयार दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मॉडल ने यहाँ भी विश्वास का मजबूत आधार निर्मित किया है। चेंगन्नूर सहित सम्पूर्ण केरलम प्रदेश में भाजपा के प्रति जनसमर्थन निरंतर बढ़ रहा है, जो इस विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों का संकेत है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे लिखा कि, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ भाजपा का संगठन केरलम में तेजी से सशक्त हो रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का भरोसा दोनों मिलकर एक नए युग की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि चेंगन्नूर से गोपाकुमार विजयी होंगे और केरलम की धरती पर कमल का फूल खिलकर एक नए परिवर्तन की कहानी लिखेगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज