खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : 30 राज्यों से पहुंचने लगे खिलाड़ी, जनजातीय संस्कृति और खेल भावना का बनेगा संगम

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : 30 राज्यों से पहुंचने लगे खिलाड़ी, जनजातीय संस्कृति और खेल भावना का बनेगा संगम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, पहली बार प्रदेश में देश का पहला ट्राइबल गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। देशभर से 30 राज्यों से खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे। रायपुर में पाँच अलग- अलग तरह के खेल होंगे। जिनमें स्विमिंग, हॉकी, आर्चरी, फ़ुटबॉल और वेटलिफ़्टिंग खेल का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ के भी 180 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ आगमन शुरू हो गया है, जिससे प्रदेश में खेल उत्सव का माहौल बन गया है। सोमवार शाम असम से तैराकी के 10 खिलाड़ी और तमिलनाडु से 17 फुटबॉल खिलाड़ियों का दल रायपुर पहुंचा। खिलाड़ियों के स्वागत में स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पारंपरिक रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और SAI के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। आयोजन के तहत 23 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा। यह पहली बार है जब इस स्तर का आदिवासी खेल आयोजन छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहा है।

देशभर से लगभग 3,000 जनजातीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
यह भव्य प्रतियोगिता रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से लगभग 3,000 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग जैसे सात खेलों में पुरुष और महिला वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। छत्तीसगढ़वासियों के लिए यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को देखने का अवसर है, बल्कि जनजातीय संस्कृति और खेल भावना के अद्भुत संगम का भी प्रतीक बनेगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज