रिटायर्ड फौजी ने युवक पर चलाई गोली, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद इतना

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिले के व्यास नगर में मामूली विवाद ने हिंसक का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि, एक रिटायर्ड फौजी ने युवक पर दिनदहाड़े गोली चला दी। गोली एक युवक की जांघ में लगी, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले रिटायर्ड फौजी को हिरासत में ले लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम व्यास नगर में हिमांशु श्रीवास की किराना दुकान है। सोमवार 23 मार्च की सुबह करीब 10 बजे गांव का ही शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु के किराना दुकान के पास गाली गलौज कर रहा था । हिमांशु ने उनको गाली गलौज करने से मना किया, तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।विवाद के दौरान रिटायर्ड फौजी गुलशन ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। पिस्टल की गोली पंकज कश्यप के जांघ पर लगी। पंकज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ भेजा गया, जहाँ से उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया।

पुलिस कर रही जाँच
इधर, घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना मिलने पर एडिशनल एस पी उमेश कश्यप भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर हवलदार गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पिस्टल और तलवार जब्त कर लिया है। प्रकरण में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज