यात्रियों के लिए खुशखबरी : 30 मार्च से दिल्ली और कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 30 मार्च से यहां से दिल्ली और अगले सप्ताह से कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर द्वारा संचालित ये उड़ानें सप्ताह में चार दिन चलेंगी, जिससे उत्तरी छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।

30 मार्च से दिल्ली रूट पर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होगा। सोमवार और बुधवार को उड़ानें संचालित की जाएंगी। उड़ान बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी, जिससे दोनों शहरों को भी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

सोमवार – फ्लाइट संख्या 91613

दिल्ली > बिलासपुर: 07:50 – 10:25

बिलासपुर > अंबिकापुर: 10:50 – 11:35

अंबिकापुर > दिल्ली: 12:00 – 14:30

बुधवार – फ्लाइट संख्या 91614

दिल्ली > अंबिकापुर: 07:50 – 10:25

अंबिकापुर > बिलासपुर: 10:50 – 11:35

बिलासपुर > दिल्ली: 12:00 – 14:40

अगले सप्ताह से अंबिकापुर–कोलकाता डायरेक्ट फ्लाइट सेवा भी शुरू होगी। यह उड़ान गुरुवार और शनिवार को चलेगी। रूट में बिलासपुर की भी कनेक्टिविटी शामिल है।

शनिवार – फ्लाइट संख्या 91763

कोलकाता > बिलासपुर: 07:05 – 08:55

बिलासपुर > अंबिकापुर: 09:20 – 10:00

अंबिकापुर > कोलकाता: 10:25 – 12:15

गुरुवार – फ्लाइट संख्या 91765

कोलकाता > अंबिकापुर: 07:05 – 08:50

अंबिकापुर > बिलासपुर: 09:15 – 09:55

बिलासपुर > कोलकाता: 10:20 – 12:05

नई उड़ान सेवाओं से अंबिकापुर और आसपास के जिलों के व्यापार, पर्यटन और सरकारी-कारोबारी यात्राओं में तेजी आएगी। पहले जहां यात्रियों को लंबी सड़क यात्रा करनी पड़ती थी, वहीं अब सीधे दिल्ली और कोलकाता पहुंचना आसान होगा।p

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज