इंडिगो का सफर महंगा : घरेलू उड़ान पर 950 और इंटरनेशनल फ्लाइट पर देना होगा 10 हजार तक फ्यूल चार्ज

रायपुर। रायपुर समेत देश में सर्वाधिक घरेलू उड़ान का संचालन करने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का किराया और महंगा हो गया है। अब घरेलू उड़ान में 950 और इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर के दौरान 10 हजार तक फ्यूल चार्ज देना होगा। एयर टर्बाइन फ्यूल में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए 18 दिन में दूसरी बार ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। तर्क दिया गया है कि एटीएफ में कुछ समय के अंतराल में 130 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

केंद्र सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों की मदद के लिए फ्यूल चार्ज में 25 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इसे देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने दूरी के हिसाब से फ्यूल चार्ज का निर्धारण अलग-अलग किया है। 2 अप्रैल को रात्रि 12 बजे के बाद सभी घरेलू बुकिंग के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

व्यास ट्रेवल्स के संचालक कीर्ती व्यास ने बताया कि, संशोधित शुल्क में घरेलू उड़ान में 5 सौ किमी तक 275, 501 से 1 हजार किमी तक 400, एक हजार से डेढ़ हजार किमी पर 600 तथा डेढ़ से 2 हजार तक 800 एवं उससे अधिक पर 950 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा इंटरनेशल फ्लाइट में 900 से 10 हजार रुपए तक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। इंडिगो ने 18 दिन पहले ईंधन शुल्क बढ़ाया था

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज