जनगणना 2027 के लिए काम शुरू : अधिकारी-कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर पूछेंगे 33 सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के लिए काम शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर सहित अन्य कुछ जिलों में लोगों के घरों पर मकान नंबर लिखने का काम शुरू हो गया है। जनगणना शुरू होने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर 33 सवाल पूछेंगे। इन सवालों को जनगणना में शामिल किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और आवास गणना) का मैदानी कार्य आधिकारिक तौर पर 1 मई 2026 से शुरू होना निर्धारित है। वर्तमान में (अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह तक), राज्य के सभी जिलों में इस कार्य के लिए तैयारी और प्रशिक्षण का चरण अंतिम दौर में है। मकान-दर-मकान जाकर सूचीकरण का काम मई से शुरू होगा, इसलिए अभी तक पूर्ण हो चुके कार्य के जिलेवार आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार जनगणना के लिए चल रहे काम के दौरान रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और बलरामपुर जैसे जिलों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। मकानों की नंबरिंगः रायपुर नगर निगम और दुर्ग जिले में मकानों के दीवारों पर नंबर डालने का प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि 1 मई से मुख्य गणना सुचारू रूप से हो सके। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर आधिकारिक बिगुल फूंक दिया है। राज्य शासन के गृह (सामान्य) विभाग ने 3 फरवरी 2026 को एक अधिसूचना जारी कर केंद्र सरकार के उन निर्देशों को पुनः प्रकाशित किया है, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, जनगणना अधिकारियों को यह शक्ति दी गई है कि वे निर्धारित स्थानीय क्षेत्रों में जाकर नागरिकों से मकान और परिवार की सुख-सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र करें।

जनगणना के दौरान प्रगणक आपके घर आकर मुख्य रूप से 33 श्रेणियों में जानकारी मांगेंगे। इसमें मकान की बनावट से लेकर आपके पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तक की जानकारी शामिल होगी। इसके साथ ही ये सवाल पूछे जाएंगे। मकान की स्थितिः भवन और जनगणना मकान नंबर, फर्श, दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री, तथा मकान की वर्तमान हालत । पीने के पानी का मुख्य स्रोत और उसकी उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी और स्नानगृह की सुविधा। क्या घर में रसोईघर है? एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन की स्थिति और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाला मुख्य ईंधन । परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, जाति (एससी, एसटी, अन्य) और परिवार में रहने वाले कुल व्यक्तियों एवं विवाहित जोड़ों की संख्या। परिवार द्वारा मुख्य रूप से खाया जाने वाला अनाज । इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, लैपटॉप या कंप्यूटर की उपलब्धता । संचारः इंटरनेट सुविधा, टेलीफोन, मोबाइल या स्मार्टफोन और केवल जनगणना संबंधी सूचना ओंndows के लिए मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा।

 

 

 

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज