कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर टैंक फट गया। टैंक से गरम कैमकिल बहने लगा। बायलर टैंक के फटने से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कर्मचारी इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया के एक कार्बन फैक्ट्री में उक्त घटना घटी। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया के कार्बन फैक्ट्री में कार्बन बनाने का काम चलता है। जहां बाहर से टैंकर के माध्यम से लिक्विड लाकर उसे टैंक में रखा जाता है और फैक्ट्री में कार्बन तैयार किया जाता है।
गर्म लावा को पानी और फायर फोम के माध्यम से ठंडा करने का किया प्रयास
हादसे के बाद फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही सीएसईबी के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और गर्म लावा को पानी और फायर फोम के माध्यम से ठंडा करने का प्रयास किया।
फैक्ट्री में औद्योगिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं
सीएसईबी के फायर मेन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि, फायर टीम को सूचना मिली थी कि, इंडस्ट्रियल एरिया में टैंक फट गया है। जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दो टैंकर पानी और फोम का छिड़काव कर काबू पाया गया है। फैक्ट्री में औद्योगिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अंधेरे में रखा जा रहा है। कहीं ना कहीं लापरवाही के चलते यह घटना सामने आई है। कार्बन फैक्ट्री के बाहर किसी तरह का कोई भी बोर्ड लगा है न हीं क्या काम चलता है और इसकी फैक्ट्री है, इस बात का कोई उल्लेख है।
Author: cg24x7




