आज से लगेगी साय की चौपाल, अचानक पहुंचेंगे किसी गांव

CM Vishnudeo Sai, Chaupal, Government Schemes, State Government, Public Grievance Redressal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चौपाल रविवार से प्रदेश के किसी गांव में लगेगी। सरकार की योजनाओं और आम लोगों की समस्या जानने मुख्यमंत्री का उड़नखटोला अचानक प्रदेश के किसी गांव में उतरेगा। गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की की समस्या सुनेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के साथ ही जिले के अधिकारियों को वहां पहुंचने के कुछ देर पहले ही सूचना मिलेगी।

राज्य सरकार ने 1 मई से 10 जून तक संचालित होने वाला यह अभियान शासन और आमजन के बीच की दूरी को समाप्त कर पारदर्शी, त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जहां मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे।

मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के तीसरे दिन से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगाएंगे। बताया गया है कि वे उस जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि जिस जिले में मुख्यमंत्री जाएंगे वहां पर रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। सभी अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में दौरा कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने कहा गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी खबर पर तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृतएवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित सीसी रोड का तकनीकी परीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए तथा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और पर्यवेक्षण व्यवस्था की समग्र जांच की जाए।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज