चुनावी रुझानों में बीजेपी में जश्न : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बंगले के सामने लोगों को खिलाई निःशुल्क झालमुड़ी

रायपुर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनावों के बाद सोमवार को मतगणना जारी है। चुनाव नतीजे के परिणाम आने के बाद रायपुर और जगदलपुर में जश्न का माहौल है। एकात्म परिसर में भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ता टीवी सेट के सामने परिणाम देख रहे हैं। वहीं बंगाल में बीजेपी को मिली जीत से वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायपुर स्थित अपने सरकारी बंगले के सामने लोगों को निःशुल्क झालमुड़ी खिलाई।

बता दें कि, बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 194 और टीएमसी 94 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा – पश्चिम बंगाल में टीएमसी की निरंकुश सरकार के जाने से वहां की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि, असम में भाजपा की निश्चित ही वापसी हो रही है। वहां हमारी पार्टी तीसरी बार सत्ता में आने वाली है। श्री साय ने कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, हमारी तीन और राज्यों में सरकार बनने जा रही है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज