बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले की नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद के पति भोला वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम भोला वर्मा है। उसकी पत्नि नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद है। एक जनप्रतिनिधि के परिवार में हुई इस घटना ने पूरे नगर को आश्चर्य चकित कर दिया है। भोला वर्मा ने किन परिस्थितियों में यह दुखद कदम उठाया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस कर रही जाँच
सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
Author: cg24x7




