विधायक कविता लहरें की बड़ी पहल : अधिवक्ता संघ की लायब्रेरी के लिए 1 लाख रुपए की घोषणा

बिलाईगढ़। व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरें शामिल हुईं। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता साथियों द्वारा विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया।

विधायक की पहल से अधिवक्ता साथियों ने खुशी

कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरें ने अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता संघ बिलाईगढ़ को 2 ए.सी. भेंट स्वरूप प्रदान किए। साथ ही अधिवक्ता संघ की लायब्रेरी के विकास के लिए 1 लाख की सहयोग राशि देने की घोषणा की। विधायक की इस पहल का अधिवक्ता साथियों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

न्यायिक अधिकारियों की जिम्मेदारी समाज के प्रति अत्यंत महत्वपूर्ण

इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में नवपदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिद्धांत देवांगन का अधिवक्ता संघ द्वारा अभिनंदन किया गया। विधायक कविता प्राण लहरें ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और न्यायिक अधिकारियों की जिम्मेदारी समाज के प्रति अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का अभिन्न

विधायक कविता प्राण लहरें ने अपने उद्बोधन में कहा कि, अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का अभिन्न अंग है। आम जनता को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए उनके लिए बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना आवश्यक है।

लायब्रेरी के लिए 1 लाख रुपए की घोषणा

उन्होंने कहा कि, अधिवक्ता संघ की लायब्रेरी को मजबूत करने के उद्देश्य से 1 लाख की राशि की घोषणा की गई है, जिससे अधिवक्ताओं को अध्ययन सामग्री एवं विधि संबंधी पुस्तकों की सुविधा मिल सके।

सामाजिक, न्यायिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तारपूर्वक से होगी चर्चा

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता साथियों के साथ सामाजिक, न्यायिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा भी हुई। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, अधिवक्ता साथी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में विधायक शकविता प्राण लहरें ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह एवं विश्वास उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज