पीएम मोदी की अपील पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लिया निर्णय, पायलट गाड़ी का नहीं करेंगे इस्तेमाल

Prime Minister, Finance Minister OP Choudhary, Pilot Vehicles , Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पायलट, फॉलो गाड़ी या प्रोटोकाल का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर श्री चौधरी ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील पर मैंने स्थिति सामान्य होते तक कुछ अति अनिवार्य परिस्थितियों को छोड़कर कोई पायलट या फॉलो गाड़ी/प्रोटोकॉल उपयोग नहीं करने का निर्णय किया है।

उल्लेखनीय है कि, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। भारत अपनी जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। तेल की कीमतें बढ़ने से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। श्री मोदी ने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल का कम से कम इस्तेमाल करें।

पीएम की अपील पर श्री चौधरी ने प्रोटोकाल के तहत इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों की संख्या कम करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि, अनिवार्य परिस्थितियों को छोड़कर वे फॉलो गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि वित्तमंत्री की घोषणा के बाद बाकी मंत्री, निगम मंडल के अध्यक्ष और सरकारी अमला भी पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए कम से कम गाड़ियों के उपयोग करेगा।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज