पिकनिक मनाने गए पुलिसकर्मी की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

CCTV Footage, Police Office , Raipur, Mana Police Station , Death Police Constable Ramakant Singh

रायपुर। रायपुर के माना थाना में तैनात एक आरक्षक की शुक्रवार को स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने साथी पुलिसकर्मी और एक अन्य के साथ वीआईपी रोड स्थित एक फार्म हाउस में पिकनिक मनाने के लिए गया था। इस दौरान पुलिसकर्मी स्वीमिंग पूल में तैरने के लिए उतरा। काफी देर तक पुलिसकर्मी के पानी से नहीं निकलने पर साथियों ने पुलिसकर्मी को पानी से बाहर निकाला, तो उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की पुष्टि रायपुर ग्रामीण एसपी मनीषा रावटे ने की है। पानी में डूबने से रमाकांत सिंह की मौत हुई है। जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक रमाकांत अपने एक अन्य सहकर्मी तथा एक अन्य के साथ वीआईपी रोड स्थित पुजारी फार्म हाउस में पिकनिक मनाने गया था। रमाकांत की दोपहर दो बजे के करीब शिफ्ट समाप्त हुई। उसके बाद उसने अपने सहकर्मी तथा एक अन्य साथी को पिकनिक मनाने पुजारी फार्म आने के लिए न्योता दिया।

पुलिस कर रही जाँच
बताया जा रहा है, शाम साढ़े चार बजे पुलिसकर्मी तथा उसके साथी एक-एक कर स्वीमिंग पूल में तैरने के लिए उतरे। जिस पुलिसकर्मी की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हुई है, उसे तैराकी आती थी, ऐसे में सवाल उठता है कि तैराकी आने वाले पुलिसकर्मी की स्वीमिंग पूल में डूबने से कैसे मौत हो गई। घटना की सच्चाई जानने पुलिस फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है। रमाकांत की मौत पानी में डूबने से हुई है या किसी अन्य कारण से, पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जानकारी देने की बात कह रही है।

cg24x7
Author: cg24x7

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज